अगर आप 100 cc सेगमेंट में एक ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं जो कम खर्चे में रोजमर्रा की ज़रूरतें पूरी करें, तो Hero Splendor Plus और Bajaj Platina 100 के बीच कन्फ्यूजन होना आम बात है। पहली नजर में दोनों बाइक्स लगभग एक जैसी लगती है, माइलेज, कीमत, परफॉर्मेंस, और भरोसे के मामले में इनमें साफ अंतर है। सही फैसला लेने के लिए इन सड़कों को अच्छे से समझना बहुत ज्यादा जरूरी है।
जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेहतर

Hero Splendor Plus का डिजाइन सालों से लोगों के बीच भरोसे की पहचान बना हुआ है। इसका क्लासिक लुक आज भी कई खरीदारों को आकर्षित करता है, खासकर उन लोगों को जो familiar design पसंद करते हैं।
वही Bajaj Platina 100 का डिजाइन पूरी तरह simple और practical है। यह बाइक उन लोगों के लिए बनाई गई है जिनका फोकस लुक से ज्यादा रोजाना की सवारी और कम खर्च पर होता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Bajaj Platina 100 में 102cc का इंजन दिया गया है, जो 7.79 bhp की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन शहर की ट्रैफिक में स्मूथ चलता है और रोजाना के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
दूसरी और Hero Splendor Plus में 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो 7.91 bhp का पावर देता है। पावर में हल्का सा फर्क जरूर है, लेकिन सामान्य राइडिंग में दोनों बाइक्स का अनुभव लगभग समान रहता है।
सस्पेंशन और राइड क्वालिटी
Bajaj Platina 100 में शाफ़्ट सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जो खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर पर बेहतर आराम देता है। और वहीं Hero Splendor Plus का सस्पेंशन बैलेंस्ड है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में स्थिर और भरोसेमंद राइड का अनुभव देता है। दोनों बाइक्स शहर की सड़कों के लिए आरामदायक मानी जाती है।
पावरफुल फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Hero Splendor Plus और Bajaj Platina 100 दोनों ही बाइक्स basic computer फीचर्स के साथ आती है। इनमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जरूरी इंडिकेटर और सिंपल कंट्रोल्स मिलते हैं। यह सेगमेंट दिखावे से ज्यादा काम की चीजों पर फोकस करता है, और दोनों बाइक्स उसे जरूर को पूरा करती है।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
Bajaj Platina 100 की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹66,582 है, जूही से बजट खरीदारों के लिए आकर्षक बनाती है। वही Hero Splendor Plus की कीमत लगभग ₹73,527 से शुरू होती है, यानी यह Platina के मुकाबले करीब ₹7,000 महंगा है। कम बजट और ज्यादा माइलेज जाने वालों के लिए Bajaj Platina 100 बेहतर वेल्यू देती है। जबकि Hero Splendor Plus अपनी ब्रांड वैल्यू और भरोसे के कारण थोड़ी महंगी है।
Bajaj Platina 100 vs Hero Splendor Plus कौन सी बाइक आपके लिए सही है?

अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो कम कीमत, ज्यादा माइलेज और रोजाना के इस्तेमाल में जब पर हल्की पड़े, तो Bajaj Platina 100 आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प हो सकती है।
वही अगर आप लंबे समय का भरोसा, बेहतर रीसेल वैल्यू और जाना-पहचाना ब्रांड चाहते हैं, तो Hero Splendor Plus आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगी।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी उपलब्ध डाटा और रिपोर्ट्स पर आधारित है। कीमतें और माइलेज समय, स्थान और राइडिंग कंडीशन के अनुसार बदल सकते हैं। खरीदने से पहले आधिकारिक डीलर से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Frequently Asked Question (FAQ)
Q1. Bajaj Platina 100 Vs Hero Splendor Plus मैं कौन सबसे ज्यादा माइलेज देती है?
Bajaj Platina 100 लगभग 75 kmpl का माइलेज देती है, जबकि Hero Splendor Plus करीब 61 kmpl का माइलेज देती है।
Q2. Bajaj Platina 100 VS Hero Splendor Plus में कौन सी बाइक daily use के लिए बेहतर है?
अगर daily commuting और कम पेट्रोल खर्च आपकी प्राथमिकता है, तो Bajaj Platina 100 आपके लिए बेहतर विकल्प है।
Q3. Bajaj Platina 100 Vs Hero Splendor Plus में कौन सी बाइक ज्यादा सस्ती है?
Bajaj Platina 100 की एक्स-शोरूम कीमत Hero Splendor Plus से करीब ₹7,000 कम है।
